batang

ग्राम बटंग में छुपा है एक चमत्कारी रहस्य – बरगद की गोद में विराजे भोलेनाथ!

मनीष कुमार की रिपोर्ट….

रायपुर। रायपुर से महज 25 किलोमीटर दूर,और गांव की पगडंडियों के बीच एक छोटा-सा ग्राम \”बटंग\” अपने सीने में एक अलौकिक रहस्य समेटे हुए है। यहां, एक प्राचीन बरगद के नीचे बनी गुफा में स्वयं महादेव शिव एक दिव्य शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं – और ये कोई साधारण शिवलिंग नहीं है। इसकी उपस्थिति और लीलाएं आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं।

इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि यह रात में रहस्यमयी ऊर्जा से भर जाती है। गांव वालों का मानना है कि बरगद की जड़ों से निकलती ठंडी हवा में भोलेनाथ की छाया महसूस की जा सकती है। कई श्रद्धालुओं ने यहां आकर अपनी आंखों से चमत्कार घटित होते देखे हैं – मन की मुरादें पूरी हो जाना, और एक अद्भुत शांति का अनुभव।

हर दिन, सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर यहां एक अलग ही दृश्य होता है। शिव नव युवक मंडल समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धा, सेवा और भक्ति का संगम देखने को मिलता है।

मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस रहस्यमयी शिवलिंग के सामने अपनी मनोकामना प्रकट करता है, भोलेनाथ उसकी पुकार ज़रूर सुनते हैं।

बरगद की छांव में छुपा है एक देवता का दरबार, जहां आज भी चमत्कार जीवित हैं। क्या आपने इस रहस्य को देखा है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *